Meesho Shopping App- ड्रोन कैमरा की जगह पैकेट से निकला आलू, वीडियो वायरल
Fraud By Meesho video goes viral
भारत
चेतना मंच
28 Sep 2022 07:33 PM
Meesho Shopping App- आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है। कई ऐसे शॉपिंग ऐप है जिनकी मदद से आप घर बैठे हैं शॉपिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग ने काफी हद तक चीजें आसान कर दी है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के कई मामले सामने आ चुके है। ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल यह मामला जुड़ा हुआ है बिहार से जहां का रहने वाले एक शख्स ने मीशो शॉपिंग ऐप (Meesho Shopping App) के जरिए ड्रोन कैमरा मंगवाया था। लेकिन डिलीवरी के वक्त जब पैकेट खोला गया तो, पैकेट में कैमरे की जगह आलू पैक थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि बिहार के चेतन कुमार नाम के शख्स ने जब मीश वेबसाइट के शैडोफैक्स से ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया, डिलीवरी के वक्त पार्सल देखकर उसे शक हुआ तो उसने डिलीवरी ब्वॉय से ही पार्सल खोलने के लिए कहा। डिलीवरी ब्वॉय ने जब पैकेट खोला तो पैकेट के अंदर कैमरे की जगह आलू रखा हुआ था। वीडियो में आप यह भी देखेंगे कि डिलीवरी ब्वॉय ने कैमरे के सामने या कबूल किया है कि वह शैडोफैक्स कार्यालय से ही पार्सल लेकर आया था।
शख्स ने जो ड्रोन कैमरा आर्डर किया था उसकी कीमत 85 हजार रुपए है लेकिन मीशो (Meesho Shopping App) पर उसे सिर्फ 10 हजार में दिखाया जा रहा था। शख्स ने 10,000 ऑनलाइन पेमेंट करके ऑर्डर कंफर्म किया। परंतु डिलीवरी के समय उसे छोटा डिब्बा देखकर शक हुआ तो उसने पार्सल वाले युवक से ही पार्सल खोलने के लिए कहा। दिलीप राय द्वारा पार्सल खोलते समय युवक ने उसका वीडियो बना लिया और यही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।