Narendra Modi New Car: गोलियां, बम धमाके को झेल सकती है PM मोदी की ये नई कार
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:54 PM
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की नई कार (Narendra Modi New Car) Mercedes-Maybach S-650 Guard हाल फिलहाल में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. Google Trend के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में PM Modi's new car" यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कार के बारे में लोग खूब सर्च कर रहे हैं। तो आज हम PM नरेंद्र मोदी की नई कार के बारे में जानेंगे.
PM मोदी की गाड़ियां (Narendra Modi New Car)
PM मोदी जैसे उनके विशिष्ट कपड़ों की शैली से पहचाने जाते आ रहे हैं, वैसे ही वर्तमान में उन्हें अपने अपनी गाडिओं की चॉइस से पहचाने जा रहे हैं। PM Modi's new car: Mercedes-Maybach S 650 Guard से पहले PM मोदी को लक्ज़री कार की श्रेणी में आने वाली कारों जैसे की, Range Rover Vogue, Toyota Land Cruiser और BMW car, आदि. का इस्तेमाल करते देखा गया है।
इन सभी गाडियों की कीमत करोड़ों में है और ये सभी गाड़ियां अपने पैसेंजर की सुरक्षा का ख़ास ख़याल रखती हैं। लेकिन अब PM मोदी की लक्ज़री कार के काफिले में Mercedes-Maybach S 650 Guard भी शामिल हो गई है।
PM मोदी की नई कार (PM Modi's new car)
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक PM मोदी की नई कार (PM Modi's new car) Mercedes-Maybach S 650 Guard की गिनती super luxury cars में होती है।
PM नरेंद्र मोदी के लिए ख़रीदी इस नई कार की कीमत के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो 12 करोड़ रुपये है।
PM मोदी की ये कार एक अत्यधिक सुरक्षात्मक मर्सिडीज मेबैक एस 650 गार्ड (PM Modi's new car: Mercedes Maybach S 650 Guard) है - जो उनके सुरक्षा विवरण में शामिल है, एक चर्चा पैदा कर रही है।
मेबैक की कीमत और अन्य अटकलों के बीच, बुधवार को सरकारी सूत्रों ने कहा कि, 'PM मोदी की नई कारें अपग्रेड नहीं हैं, बल्कि नियमित प्रतिस्थापन हैं। क्योंकि, BMW ने पहले उनके लिए इस्तेमाल किए गए मॉडल को बनाना बंद कर दिया था।'
आपको बता दूं कि मर्सिडीज-मेबैक एस 650 गार्ड के साथ 'रिप्लेसमेंट' से पहले, PM मोदी एक Range Rover Vogue, Toyota Land Cruiser और BMW का इस्तेमाल कर चुके हैं।
PM मोदी की नई कार के बारे में 5 तथ्य
1. मर्सिडीस मेबैक एस 650 गार्ड को दुनिया भर में M.VIP लोगों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कारों के टॉप कारो में से एक कहा जाता है। यह बुलेट प्रूफ और ब्लास्ट प्रूफ दोनों है। आखिरी बार PM मोदी को नई कार (PM Modi's New Car) में यात्रा करते हुए तब देखा गया जब, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा को आए थे।
2. ये कार अपने पैसेंजर्स को 360-डिग्री सुरक्षा प्रदान करने सक्षम है। कार में VR10 का बैलिस्टिक लेवल का सुरक्षा लगी है। और इस कार को मजबूत बॉडी शेल और ग्लास हाउसिंग के साथ बनाया गया है। कार हाय विस्फोटक और सैन्य राइफलों से दागी गई गोलियों का सामना बड़े ही आसानी से कर सकती है।
3. PM मोदी की नई कार (PM Modi's New Car) 5.45 मीटर लंबी है और इसका व्हीलबेस 3.36 मीटर है। इस कार में में 6-लीटर V 12 इंजन है जो 650 हॉर्स पावर (Horse Power) का उत्पादन कर सकता है। कार के दरवाजे एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा मॉनिटर होते हैं। कार में 360 डिग्री कैमरा भी लगा है।
4. PM मोदी की कार ऐसी खास सुविधाओं से लैस है जो, गैस हमले जैसे खतरों का सामना कर सकती हैं। ऐसी आपात स्थितियों के दौरान, ऑटोमेटिक पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए ताजी हवा प्रणाली (Fresh Air System) सक्रिय हो जाती है। कार में विशेष रन-फ्लैट टायर (Run-Flat Tyre) भी हैं जो, क्षतिग्रस्त होने या पंक्चर होने की स्थिति में भी काम करना जारी रखेंगे, ताकि जल्दी से अपने पैसेंजर्स को सुरक्षित स्थान पंहुचा सकें।
5. सेल्फ-सीलिंग फ्यूल टैंक (Self-Sealing Fuel Tank) से लैस कार में इनबिल्ट फायर एक्सटिंगुइशर (Inbuilt Fire Extinguisher) भी लगा है। और कार की टॉप स्पीड 160 किमी/ घंटा है।