Mrs. India World 2022: इंडिया की नवदीप कौर ने जीता बेस्ट नैशनल कॉस्ट्यूम टाइटल अवॉर्ड
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 01:01 PM
हरनाज संधू (Harnaaz sandhu)ने मिस वर्ल्ड 2022(Miss World 2022) का ताज जीतकर देश का नाम रोशन किया है । वहीं अब 'मिसेज वर्ल्ड 2022' (Mrs. World 2022)की भी घोषणा हो गई है। Mrs World 2022 का ताज अमेरिका की शीलिन फोर्ड (Shaylyn Ford) ने जीता है। प्रतियोगिता ने हिंदुस्तान प्रतिनिधित्व कर रहीं Mrs. India नवदीप कौर (Navdeep Kaur) टॉप-15 में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। नवदीप कौर को बेस्ट नैशनल कॉस्टयूम टाइटल अवॉर्ड से नवाजा गया । बता दें 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का आयोजन लास वेगास के नेवाडा में हुआ।
गोल्डन कलर की ड्रेस बेहद खूबसूरत दिखीं
बता दें कि 'मिसेज इंडिया 2021' रह चुकीं नवदीप कौर (Navdeep Kaur) ओडिशा के राउरकेला की रहने वाली हैं। नवदीप कौर को 'कुंडलिनी चक्र' ड्रेस के लिए 'मिसेज वर्ल्ड 2022' में बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम अवॉर्ड मिला। इस दौरान नवदीप कौर (Navdeep Kaur) गोल्डन कलर की ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नवदीप कौर (Navdeep Kaur) की ड्रेस कुंडलिनी चक्र से इंस्पायर्ड थी। नवदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस ड्रेस की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
नवदीप की 6 साल की बेटी है
नवदीप कौर (Navdeep Kaur) ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है और फिलहाल वो एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। नवदीप कौर (Navdeep Kaur) एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम कर चुकी हैं। नवदीप कौर (Navdeep Kaur) की शादी को 7 साल हो चुके हैं और उनकी 6 साल की बेटी भी है। नवदीप कौर (Navdeep Kaur) 'लेडीज सर्कल इंडिया' की ब्रांड एम्बेसडर हैं। उन्होंने एक हजार से ज्यादा लड़कियों की पढ़ाई की जिम्मा उठाया है। नवदीप (Navdeep Kaur) हर महीने गांव के बच्चों के लिए स्पेशल क्लास लेती हैं और उनकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर काम कर रही हैं। नवदीप कौर (Navdeep Kaur) के मुताबिक, मैं उन लड़कियों में से हूं, जिनके लिए ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना कोई पेशा नहीं रहा है। इसलिए जब इसकी तैयारी की बात आती है तो मैं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। नवदीप ने बताया कि उन्हें इंटरनेशनल लेवल के ट्रेनर्स ने 'मिसेज वर्ल्ड' कॉन्टेस्ट के लिए ट्रेनिंग दी है।
Read Also: Esha Gupta शर्ट के बटन खोल कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर लगी आग