
NEET 2022 Application : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी की नोटिफिकेशन जारी कर दी है, परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है। जो भी परीक्षार्थी इस बार नीट परीक्षा में परीक्षा देने में इच्छुक है, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। वहीं, नीट यूजी के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 6 मई 2022 है।
साथ ही, एनटीए ने NEET-UG के परीक्षा की तारीख की भी घोषणा की है। नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को होने वाली है। देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि, इस साल नीट की परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 11 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में होने वाली है। नियमों में बदलाव करने के बाद, इस बार नीट में शामिल होने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
NEET-UG की नोटिफिकेशन
NEET 2022 : ऐसे कर सकते है आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
इसके बाद apply online पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन आईडी के साथ लॉगिन करें।
पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवि सहित दस्तावेज अपलोड करें।
ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन जमा करें।
डायरेक्ट लिंक से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
परीक्षा की जानकारी उल्लेखनीय है कि, इस बार NEET 2022 परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। NEET 2022 में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान) से 180 बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए आयोजित किया जाएगा.
आपको बता दें कि भारत में यूजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए नीट एकमात्र प्रवेश परीक्षा है। हर साल, देश के लगभग 15 लाख मेडिकल उम्मीदवार इस आवेदन करते है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा आयु प्रतिबंध हटाने के बाद, इस बार परीक्षण के लिए आवेदकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।