Netflix ने भारत में घटाए रेट, अब इस नई कीमत पर देख सकेंगे वेब सीरीज
Netflix ने घटाई दरें. (pc- Netflix)
भारत
चेतना मंच
14 Dec 2021 09:35 PM
नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने मंगलवार को भारत के लोगों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स की ओर से प्लान की नई कीमतों को घटाने के बारे में जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स (Netflix Plan Rate) की ओर से भारतीय उपभोक्ताओं के लिए महीने की मेंबरशिप की फीस की दरों में करीब 60 प्रतिशत तक की कटौती की गई है।
बता दें कि नेटफ्लिक्स (Netflix) की भारत में कीमतें अधिक थीं. इसके कारण बड़ी संख्या में लोग दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे। देश में ओटीटी क्षेत्र में बढ़ते कॉम्पटिशन के बीच दर्शकों को लुभाने के लिए कंपनी की ओर से यह कदम उठाया गया है।
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि मेंबरशिप की नई दरें मंगलवार से प्रभावी होंगी। इन नई कीमतों के तहत अब नेटफ्लिक्स मोबाइल पर 149 रुपये हर महीने की दर पर मिलेगा। इससे पहले लोगों को महीने के प्लान के लिए 199 रुपये हर महीने देने होते थे। एप का बेसिक प्लान अब 199 रुपये प्रति महीने में मिलेगा। पहले ये 499 रुपये मासिक की दर से मिलता था।
वहीं स्टैंडर्ड प्लान 499 प्रतिमाह और प्रीमियम 649 रुपये प्रतिमाह की दर से मिलेगा। सबसे अधिक 60 प्रतिशत कटौती बेसिक प्लान में की गई है।