
new bank rules : कल एक फरवरी को जहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण संसद में बजट पेश करेंगी, (new bank rules) वहीं देश के कुछ प्रमुख बैंकों के नियमों (new bank rules) में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यदि आपका भी इन बैंकों में खाता है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
1 फरवरी 2022 से बैंकिंग समेत कई नियम बदलने जा रहे हैं। इन नियमों का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। कल से बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक से ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव हो जाएगा।
प्रमुख सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ट्रांजैक्शन के नियम में बदलाव किया है। अब खाताधारकों को आईएमपीएस IMPS के जरिए पैसे भेजने के लिए अधिक चार्ज देना होगा। हालांकि ये बदलाव बैंक जाकर की गई ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। यानी अगर आप बैंक जाकर 2 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक का IMPS फंड ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको ट्रांजैक्शन फीस के तौर पर अब 20 रुपए और जीएसटी चार्ज देना होगा। आपको बता दें कि आरबीआई ने पिछले साल IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया था।
कल से बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए चेक पेमेंट का तरीका बदल जाएगा। 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियमों में बदलाल होने जा रहा है। बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम को लागू करने जा रहा है, जिसके मुताबिक खाताधारकों को चेक पेमेंट के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। 10 लाख रुपए से ऊपर के चेक जारी करने पर आपको चेक की डिटेल, यानी चेक धारक का नाम, चेक संख्या, चेक पेमेंट की तारीख, अमाउंट आदि की जानकारी बैंक को पहले देनी होगी। आपके द्वारा दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करने के बाद बैंक चेक क्लियर करेगा। अगर चेक पर दी गई जानकारी और चेक इश्यू करने वाले द्वारा दी गई जानकारी मैच नहीं करती तो बैंक उस चेक को निरस्त कर देगा।
पंजाब नेशनल बैंक भी 1 फरवरी से अपने बैंकिंग नियम में बदलाव करने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक अगर बैंक खाते में पैसे न होने के कारण आपकी किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपए का जुर्माना चुकाना होगा। अब तक ये जुर्माना 100 रुपए था, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 250 रुपए कर दिया है।