Corona Cases- पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के ढाई हजार नए मामले
पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामले (PC-DNA India)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:48 AM
Corona Cases In India- पिछले 2 साल से पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाली कोरोना महामारी से विश्व को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन लग रहा है एक बार फिर से कोरोना वायरस तांडव मचाने को तैयार है। कोरोना केसेस (Corona Cases) में कमी आने से पूरे विश्व में राहत का माहौल था। लेकिन एक बार फिर कोरोना केसेज का बढ़ता हुआ ग्राफ लोगों के लिए चिंता का विषय बन रहा है। अगर भारत की बात करें तो भारत में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,451 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि लोगों को सारी लापरवाहियों को छोड़कर एक बार फिर से सतर्क हो जाने की आवश्यकता है।
लगातार तीन दिन नए मामले ढाई हजार पार-
पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के ढाई हजार नए मामले सामने आए। इससे पहले बुधवार को 2381 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस समय पूरे देश में 14,241 कोरोना के एक्टिव केसेज हैं।
देश की राजधानी की हालत खराब-
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Corona Virus) तेजी से फैल रहा है। यहां कोरोना केसेस में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में अकेले देश की राजधानी दिल्ली (Corona Cases in Delhi) में कोरोना के 965 नए मामले सामने आए। इस समय दिल्ली में कोविड के 2970 सक्रिय मामले दर्ज है। यहां की पॉजिटिविटी दर 4.71% दर्ज की गई है।
बढ़ते केसेस को देखते हुए दिल्ली सरकार हो गई है सख्त-
दिल्ली में लगातार बढ़ते कैसेस को देखते हुए सरकार काफी सख्त हो गई है। एक बार फिर से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली (Delhi), नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Gaziabad) और पंजाब (Panjab) में मास्क ना पहनने पर जुर्माना लगा दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने को भी टीकाकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण ऐलान किया है। अब दिल्ली में सभी सरकारी कोविड -19 टीकाकरण (Covid 19 Vaccination Center) केंद्रों पर 18-59 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र लाभार्थियों को बूस्टर डोज (Booster Dose of covid vaccine) मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।