New Delhi News : ‘राजपथ’ नहीं, ‘कर्तव्य पथ’ कहिये जनाब!
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:55 AM
New Delhi : नई दिल्ली। ‘राजपथ’ नहीं, ‘कर्तव्य पथ’ कहिये जनाब! बस दो दिन इंतजार कीजिये और अपने मानस पटल पर दर्ज कर लीजिए ‘कर्तव्य पथ’। शहरों और सड़कों के नाम बदलने का बीजेपी का दस्तूर काफी पुराना हो गया है। लेकिन, अब देश की शान कहे जाने वाले ‘राजपथ’ का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इस पर जमकर सियासत भी शुरू हो गई है। नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने सात सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है। इसमें राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को परिषद के सामने रखा जाएगा। एनडीएमसी ने यह बैठक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने के उद्देश्य से ही बुलाई है।
राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने की खबरों के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का एक ट्वीट सामने आया है। उन्होंने लिखा है, यह क्या हो रहा है? क्या भाजपा ने हमारी संस्कृति को बदलने का अपना एकमात्र कर्तव्य बना लिया है। क्या उनके महापाप और पागलपन में हमारी विरासत का इतिहास फिर से लिखा जाएगा?
सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसे राजपथ का नाम बदलकर ‘राजधर्म पथ’ करना चाहिए था, जिससे अटल बिहारी वाजपेयी जी की आत्मा को शांति मिलती। वहीं, दूसरी तरफ पार्टी के ही नेता मिलिंद देवड़ा ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कार्तव्य पथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का उपयुक्त नाम है।
जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने सात सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है। इस दौरान नाम बदलने के प्रस्ताव को परिषद के सामने रखा जाएगा। एनडीएमसी ने यह बैठक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलकर कार्तव्य पथ करने के उद्देश्य से ही बुलाई है। इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की पूरी सड़क और क्षेत्र कार्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। ब्रिटिश शासन के दौरान राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आठ सितंबर की शाम पूरे क्षेत्र का उद्धाटन करेंगे।