
New Indian Currency L भारतीय रिजर्व बैंक भारतीय नोटों (New Indian Currency) के स्वरुप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। गुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध रवींद्र नाथ टैगोर और मिसाइल मैन देश पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो भी भारतीय करंसी पर नजर आ सकती है। रिजर्व बैंक भारतीय करंसी पर इन दोनों महापुरुषों की तस्वीर छापने की योजना बना रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक नोटों की एक नई श्रृखंला लाने की योजना बना रहा है। इसमें रवींद्र नाथ टैगोर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की वाटरमार्क तस्वीर देखने को मिल सकती है। इसके डिजाइन को लेकर काम भी शुरू हो गया है। इस पर फैसला उच्च स्तरीय बैठक में लिया जाएगा।
ऐसा पहली बार है जब भारतीय रिजर्व बैंक नोटों पर महात्मा गांधी के साथ अन्य लोगों की तस्वीर इस्तेमाल करने के बारे में विचार कर रहा हैे हमेशा से ही भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपती रही हैैै।
>> Kanpur Update: विवादित पटकथा रचने में माहिर हयात जफर, जानें कौन है ये शख्सकरंसी नोटों पर कई अंकों के वाटरमार्क को शामिल करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां नोटों पर अलग-अलग तरह की तस्वीरों का इस्तेमाल होता है। उदाहरण के लिए अमेरिकी डॉलर के विभिन्न मूल्यों वाले नोट में जॉर्ज वाशिंगटन, बेंजामिन फ्रैंकलिन, थॉमस जेफरसन, एंड्रयू जैक्सन और अब्राहम लिंकन समेत 19वीं सदी के राष्ट्रपतियों की फोटो है।