Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमत हुई जारी, फटाफट जाने अपने शहर का रेट
Source: Zee News
भारत
चेतना मंच
14 Jun 2022 03:20 PM
नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने देखा जाए तो आज के लिए पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम जारी किया है। आज कंपनियों ने तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद देखा जाए तो पेट्रोल के दामों में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये की कमी हो चुकी है।
आज दिल्ली में बात करें तो एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल (Petrol-Diesel Price) 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये व डीजल की कीमत 97.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी पहुंच गई है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.62 96.72
मुंबई 97.28 111.35
कोलकाता 92.76 106.03
चेन्नई 94.24 102.63
जानिए आपके शहर में कितना पहुंच गया है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होता है। हर शहर का कोड अलग-अलग रखा गया है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाता है।
जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू कर दी जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना पर पहुंच गया है।
इन्हीं मानकों के आधार पर देखा जाए तो पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां तय कर लेती है। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग होते हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने खुद के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ना शुरू हो जाती है।