News Highlights : अब तक की सुर्खियां, वो खबरें जिन पर रहेंगी हमारी नजर
The headlines so far, the news that we will keep our eyes on throughout the day
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:56 AM
News Highlights :
राष्ट्रीय:
दिल्ली रक्षा मंत्रालय की टीम ने हनीट्रैप और पैसों के लालच में फंसकर पाकिस्तानी महिला एजेंट को सेना की गोपनीय जानकारी भेजने के मामले मे रुड़की बीईजी में तैनात एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है। वहीं, सिविल लाइन्स कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम उसके मोबाइल को अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल में टीम को कई अहम जानकारी मिली है। वहीं, आरोपी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
मौसम:
देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है। लेकिन, कुछ इलाके में मानसून अब भी सक्रिय है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले 3-4 दिन तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज बिहार, ओडिशा और सिक्किम में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग 4 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा सहित 22 राज्यों में आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजनीति:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को देश में ‘सबसे भ्रष्ट’ करार दिया और कहा कि ‘कमीशन लेने की शिकायतें’ प्रधानमंत्री को भेजी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन की शुरूआत सूर्योदय होते ही की। वे पुराने मैसूरु शहर की सड़कों से गुजरे, जो 10 दिवसीय दशहरा उत्सवों के लिए सजाई गई थी। राहुल पदयात्रा कर मांडया पहुंचे।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की नजरें अब 2024 में होने लोकसभा चुनाव पर हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति प्रमुख (टीआरएस) के प्रमुख चंद्रशेखर पांच अक्टूबर को दशहरा के मौके पर अपनी नई राष्ट्रीय पार्टी के नाम का ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि केसीआर दशहरा के मौके पर अपनी राष्ट्रीय पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। इससे पहले 5 अक्टूबर को ही तेलंगाना भवन में बैठक होनी है।
अंतर्राष्ट्रीय:
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद में हकीकी आजादी मार्च के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। हकीकी आजादी मार्च, ईद मिलाद उन नबी (9 अक्टूबर) के बाद किसी भी समय पीटीआई पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाला जा सकता है।
स्वास्थ्य:
कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए मरीज ठीक होने के दो साल बाद भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। ये लोग महज 400 से 500 मीटर चलने पर ही उतनी थकान महसूस कर रहे हैं, जितनी कि दो साल पहले दो से तीन किलोमीटर चलने के बाद होती है। इतना ही नहीं, कई लोग नींद न आने, बाल झड़ने, सांस फूलने, घुटनों में दर्द, जोड़ो में दर्द से परेशान हैं। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने पोस्ट कोविड स्थिति को लेकर एक सर्वे के जरिये चिकित्सकीय अध्ययन पूरा किया है, जिसे डोवप्रेस मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया गया है।