भाजपा के संसदीय बोर्ड से गडकरी व शिवराज की छुट्टी, चर्चाओं का बाजार गर्म
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:49 AM
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए संसदीय बोर्ड से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Nitin Gadkari and Shivraj Singh Chouhan) की छुट्टी से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। गडकरी व शिवराज (Nitin Gadkari and Shivraj Singh Chouhan) को केन्द्रीय चुनाव समिति से भी अलग रखा गया है।
केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की नई सूची जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से नए संसदीय बोर्ड का एलान किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व सर्बानंद सोनोवाल को एंट्री मिली है।
संसदीय बोर्ड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, बीएल संतोष (सचिव) आदि शामिल हैं।
इसके अलावा केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया गया है। इसमें 15 सदस्यों को शमिल किया गया है। केंद्रीय संसदीय समिति की तरह चुनाव समिति का अध्यक्ष भी जेपी नड्डा को बनाया गया है।
इस समिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष, वनथी श्रीनिवास शामिल हैं।