ये है देश की पहली हाइड्रोजन कार, नितिन गडकरी सवार होकर पहुंचे संसद
hydrogen car
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:47 AM
नई दिल्ली. देश में पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ने के कारण लोग पेट्रोल और डीजल के विकल्प तलाश रहे हैं. इस बीच देश में हाइड्रोजन कार (Hydrogen Car) भी सामने आ गई है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस हाइड्रोजन कार पर सवार होकर संसद पहुंचे.
नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इस दौरान कहा कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हमने ग्रीन हाइड्रोजन (Hydrogen Car) को प्रस्तुत किया है. यह कार पायलट प्रोजेक्ट है. अब ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन देश में किया जाएगा. इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. सरकार ने इसके लिए 3000 करोड़ रुपये का मिशन तय किया है. जल्द ही भारत ग्रीन हाइड्रोजन का निर्यात भी करेगा. जहां भी कोयला इस्तेमाल हो रहा है, वहां ग्रीन हाइड्रोजन इस्तेमाल होगी.
UPTET Result 2021- जल्द ही यहां देख सकेंगे यूपीटीईटी का रिजल्ट
एक बार टंकी फुल कराने के बाद यह हाइड्रोजन कार लगभग 650 किलोमीटर चलेगी. 2 रुपए प्रति किलोमीटर का खर्च इस हाइड्रोजन कार से सफर में आएगा. सिर्फ 5 मिनट में इसमें फ्यूल भरा जा सकता है.
यह ग्रीन हाइड्रोजन है और इसकी कीमत डेढ़ रुपए प्रति किलोमीटर आएगी. इसका जापानी नाम मेराई है. जल्दी यह गाड़ी भारत में आएगी और इसके फिलिंग स्टेशन भारत में लगाए जाएंगे.