Noida Big Breaking : शिक्षा (Education) के नाम पर बड़ा घोटाला(Scam), दो स्कूल मालिक फंसे शिकंजे में (Trapped in the clutches)
भारत
चेतना मंच
24 Jun 2022 07:36 PM
Noida : नोएडा। स्कूल (School) के नाम पर शिक्षा की दुकान (Education shop) चलाने वाले दो स्कूल संचालक कानूनी फंदे में आ गए हैं। इन संचालकों के विरूद्ध फर्जी दस्तावेज (Fake Papers) बनाकर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) (CBSE) से मान्यता लेने के मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है।
मेरठ के संयुक्त शिक्षा निदेशक (Joint Director of Education) ओंकार शुक्ला (Onkar Shukla) ने बताया कि गौतमबुद्धनगर जिले (Gautam budh nagar district ) की दादरी (Dadri )तहसील क्षेत्र में आमका रोड पर स्थित सनराइज एकेडमी (Sunrise Academy) तथा उसी तहसील के वैदपुरा गांव में स्थित इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल (Inspire International School) को फर्जी एनओसी (Fake NOC ) के जरिए चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इन दोनों स्कूलों के कर्ताधर्ताओं ने सरकारी व्यवस्था का मजाक बनाते हुए फर्जी दस्तावेज (Fake Papers) तक तैयार कर रखे हैं। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों (Fake Papers) के सहारे सीबीएसई CBSE से मान्यता भी प्राप्त कर ली गई है।
श्री शुक्ला (Shri Shukla) ने बताया कि सनराइज एकेडमी के प्रबंधक सुभाष सिंह (Subhash Singh) ने सीबीएसई की मान्यता लेने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशालय (Joint Directorate of Education) में आवेदन जरूर किया था, किन्तु उनके दस्तावेजों में अनेक खामियां थीं। इसी प्रकार इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक गोपाल नागर (Gopal Nagar) ने भी आवेदन किया था। उनके दस्तावेज भी आधे-अधूरे थे। आधे-अधूरे दस्तावेजों के आधार पर निदेशालय कोई एनओसी जारी नहीं करता है। इन दोनों स्कूलों के संचालकों ने फर्जी एनओसी तैयार करके सीबीएसई में मान्यता के लिए आवेदन किया और मान्यता प्राप्त कर ली। उन्होंने बताया कि जैसे ही इस गड़बड़ी का मामला हमारे संज्ञान में आया वैसे लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।
मेरठ के लालकुर्ती थाने में दर्ज रिपोर्ट में साफ आरोप है कि सुभाष सिंह व गोपाल नागर ने फर्जी कागजों के जरिए सीबीएसई जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान से स्कूल की मान्यता हासिल कर ली है। लालकुर्ती थाने की पुलिस ने धारा- 420/467 व 468 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
लालकुर्ती थाने के कोतवाल अतर सिंह ने चेतना मंच को बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों स्कूलों के संचालकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
सीबीएसई CBSE भी शक के दायरे में
हमारे पाठक भली भांति जानते हैं कि सीबीएसई CBSE भारत की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है। इस संस्था की प्रतिष्ठा दुनिया भर में है। ऐसी संस्था के कार्यालय में बाकायदा फर्जी दस्तावेज (Fake Papers) जमा किए गए। उन दस्तावेजों के जरिए स्कूल चलाने की मान्यता भी हासिल कर ली गई। इससे साफ जाहिर होता है कि स्कूल संचालक कितने शातिर दिमाग वाले अपराधी हैं। चर्चा यह भी है कि ये केवल दो मामले नहीं हैं। अकेले गौतमबुद्धनगर जिले में दो दर्जन से भी अधिक शिक्षा की दुकान ऐसी हैं। जहां सीबीएसई का एक भी मानक पूरा नहीं है, किन्तु बाकायदा मान्यता लेकर स्कूल चलाए जा रहे हैं। इससे सीबीएसई के अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।