नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 सीएनजी पंप के पास एक निजी कंपनी के बस में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के समय से मौका-ए-वारदात पर नहीं पहुंचने के कारण बस देखते ही देखते पूरी तरह से जल गई।
एस के ट्रैवल की निजी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। बस को आग से जलता देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने फोन के जरिये फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना देने के आधा घंटे तक फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी नहीं पहुंची। इससे आग ने और भयानक रूप ले लिया और देखते ही देखते समूचे बस को अपनी चपेट में ले लिया। जिस बस में आग लगी थी उससे थोड़ी ही दूर आधा दर्जन और बसें खड़ी थीं। स्थानीय लोगों ने बार-बार फायर ब्रिगेड को फोन कर अपने ही स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए।