Noida: स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 'पूरा है विश्वास, हम होंगे नंबर-1 इस बार'
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:29 PM
Noida : नोएडा । जन सहभागिता के जरिए नोएडा को स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में इस बार पहला स्थान दिलाने के लिए प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इन प्रयासों के मद्देनजर न सिर्फ नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी बल्कि आम नागरिकों को पूर्ण विश्वास है कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में इस बार हम नंबर-1 दर्जा हासिल करेंगे।
नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी व उप महाप्रबंधक एस0सी0 मिश्रा इस प्रयास के लिए सीईओ रितु माहेश्वरी के विजन, उनके दिशा-निर्देशों तथा उन्हें अमली जामा पहनाने में जुटे कर्मचारियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नहीं थकते हैं। उनका कहना है कि जन सहभागिता से हम सब मिलकर स्वच्छता में नंबर-1 दर्जा हासिल करेंगे। इसका पूर्ण विश्वास है ।
उनका कहना है कि इस दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है तथा और भी प्रयास किये जा रहे हैं।
श्री मिश्रा का कहना है कि इस मिशन में सीईओ की तत्परता दिशा निर्देश तथा अथक प्रयास हम सभी को और भी प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने आम शहरवासी, विभिन्न संगठन, एनजीओ, आरडब्ल्यूए तथा फोनरवा से इस दिशा में पूर्ण सहयोग की भी अपील की है।
स्वच्छता सर्वेक्षण टीम का दौरा शीघ्र
नोएडा (चेतना मंच)। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम 2-3 दिनों में नोएडा आकर सर्वेक्षण करेगी। यह टीम यहां साफ-सफाई, सामुदायिक शौचालयों, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, ग्रीन बेल्ट आदि का निरीक्षण करेगी। दौरे को लेकर प्राधिकरण ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।