Noida Corona News: नोएडा में फिर मिले 1,149 नए कोरोना मरीज, जानें पूरे यूपी का हाल
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:11 AM
Noida Corona News:नोएडा। गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा (Noida News) में कोरोना वायरस (Coronavirus) अब बेहद तेजी के साथ बढ़ रहा है. इस बात का अंदाजा सामने आ रहे इसके नए मामलों की संख्या से लग रहा है. रविवार को एक बार फिर नोएडा में 1,149 नए कोरोना केस पाए गए हैं. इस हफ्ते में ऐसा दूसरी बार है, जब कोरोना मरीज एक हजार के पार हुए हैं.
पिछले 24 घंटे में 64 कोरोना मरीज नोएडा (Noida Corona News) में ठीक हुए हैं. शनिवार को भी नोएडा में 1,141 लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला था. नए केस सामने आने के बाद जिले (Noida News) में कोविड मरीजों की संख्या 4,612 पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो मरीजों का उपचार अस्पताल और होम आइसोलेशन में कराया जा रहा है.
वहीं यूपी सरकार का कहना है कि पिछले 24 घंटे में 2.2 लाख से ज्यादा कोविड टेस्ट किए गए हैं. यूपी स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार नोएडा में 1149 नए मामले मिले हैं. जबकि लखनऊ में 1115 नए केस सामने आए हैं. गाजियाबाद में 922, मेरठ में 715, वाराणसी में 437 नए मरीज मिले हैं.
आगरा में 236, मुरादाबाद में 167, कानपुर नगर में 182, प्रयागराज में 174, मथुरा में 235, मुजफ्फरनगर में 198 केस मिले हैं. यूपी के 16 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना के मामले सौ से ज्यादा हैं. पिछले 24 घंटे में 234 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. कुल 16.88 लाख मरीज अब तक महामारी से राज्य में उबर चुके हैं.