Noida : तापमान बढऩे से डायरिया और वायरल बुखार की मार: डॉ. डी.के. गुप्ता
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:49 AM
Noida: नोएडा । तेजी से बदलते मौसम और दिन पर दिन चढ़ते तापमान ने गर्मी जनित बीमारियों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गलत खानपान से बच्चे डायरिया और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे रहे हैं। फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी के गुप्ता ने बताया कि दिन में गर्मी होने से लोगों ने पंखा, कूलर, एसी का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। ऐसे में संक्रमण सहित तमाम बीमारियों के होने का संभावना बढ़ जाती है। इसलिए खानपान पर ध्यान दें। क्योंकि तापमान में बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ रहा है।
मौसम में बदलाव के कारण सबसे ज्यादा बच्चों की सेहत प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों में होती है, क्योंकि बच्चे बाहर की खाद्य सामग्री ज्यादा खाते हैं, जो संक्रमण का कारण बन बच्चों को बीमार कर सकता है। बच्चों को बाहर की चीजों की जगह लंच में पोषक तत्व युक्त आहार दें। डिब्बा बंद जूस की जगह साबुत फल एवं भोजन में हरी सब्जियां व दालों का सेवन कराएं। गर्मी बढऩे पर बच्चों में डायरिया के ज्यादा मामले आ रहे हैं। इनमें दो से पांच गंभीर हालत में रहते हैं। उल्टी-दस्त होने पर बच्चे को ओआरएस का घोल पिलाएं और चिकित्सक को दिखाएं। सबसे ज्यादा उल्टी-दस्त, पेट दर्द के मरीज ज्यादा हैं। गर्मी बढऩे से पेटजनित बीमारियां ज्यादा होती हैं, तापमान जैसे-जैसे बढ़ रहा है। पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार के मरीज बढऩे लगे हैं।
खांसी-जुकाम होने पर घरेलू नुस्खे को भी अपनाएं :
-तुलसी, काली मिर्च और गुड़ का काढ़ा लें
-खांसी, जुकाम होने पर काली मिर्च पीस लें
-शहद में अदरक की तीन चार बूंदें मिलाकर लें
-खांसी-जुकाम में तुलसी, अदरक वाली चाय पीएं
-ठंडे पेय पदार्थ एवं ठंडी चीजें खाने से परहेज करें