Noida : शिक्षाविद शालिनी सिंह (Shalini Singh) को नोवरा सम्मान (Respect)
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:26 PM
Noida : नोएडा । नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य (Commendable work) करने वाले लोगों को नोवरा सम्मान (Novara Samman) से सम्मानित किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर (Ranjan Tomar) ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-14 निवासी शिक्षाविद श्रीमती शालिनी सिंह (Educationist Smt. Shalini Singh) को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। श्रीमती शालिनी इंदिरापुरम ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की अध्यक्षा हैं। इनकी संस्था कई स्कूल चलाती है, दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय की भी वह अध्यक्षा रही। आज इनके विद्यालयों में अटल टिंकर प्रयोगशाला भी चलाई जा रही है। अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला की स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा कौशल प्रदान करना और उन्हें उस प्रौद्योगिकी तक पहुँच प्रदान करना है।
इस दौरान आरा, बिहार की पूर्व सांसद श्रीमती मीना सिंह (Mrs. Meena Singh), उपाध्यक्ष अजय चौहान (Ajay Chauhan) आदि मौजूद रहे।