
Eight years of Modi पीएम मोदी के आठ साल बदलाव की कहानी बयां रही ये योजनाएं
पत्र में कहा गया है कि गेझा गांव में 'ब्रह्मïचारी कुटी' के नाम से ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है। कुछ अर्सा पूर्व ओम भारती नामक एक साधु इस कुटी पर रहता था। उस साधु के पास कई संदिग्ध किस्म के लोग आते-जाते थे। उसकी संदिग्धता को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उस ओम भारती को यहां से भगा दिया था। हाल ही में 11 अप्रैल 2022 को ओम भारती लखनऊ में एक नाबालिग से रेप करता हुआ पकड़ा गया। इन दिनों वह लखनऊ की जेल में बंद है। उसके विरूद्ध हत्या का मामला भी लंबित बताया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) को लिखे पत्र में आरोप है कि बलात्कार व हत्या में आरोपी ओम भारती ने अपना एक चेला गेझा की 'ब्रह्मïचारी कुटी' पर छोड़ रखा है। पिंटू यादव नाम का यह चेला भी सन्यासी के भेष में यहां रहता है। पत्र में साफ-साफ कहा गया है कि यह तथाकथित सन्यासी किसी भी समय गांव में दुराचार जैसी किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। पत्र में यह भी आरोप है कि नोएडा के फेज-2 थाने की पुलिस का सीधा संरक्षण इस संदिग्ध सन्यासी को प्राप्त है। आए दिन थाने के दरोगा व सिपाही कुटी पर आकर इस संदिग्ध सन्यासी की 'सेवा' लेते हुए दिखाई देते हैं। पत्र में यह भी आरोप है कि बिहार के बोध गया थाने में यह सन्यासी हत्या के लिए उकसाने के एक मामले में नामजद है।