Noida Farmers News: किसान यूनियन की अहम बैठक, किसानों की समस्याएं दूर कराने पर बनी रणनीति
Noida Farmers News नोएडा में किसानों की समस्याओं पर हुई बैठक.
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:39 AM
Noida Farmers News: नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन (Noida Farmers Meeting) की मीटिंग हतेवा गांव में पंडित रामफल शर्मा आवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र उर्फ गुड्डू प्रधान ने की. बैठक का संचालन दया प्रधान ने किया, जिसमें मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर (Noida News) में किसानों (Noida Farmers News) को 64/7 परसेंट नहीं दिया जा रहा है. किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों (Farmers) के नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाकर अनाप-शनाप बिजली बिल भेजे जा रहे हैं. विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन मेरठ मंडल के द्वारा प्राधिकरण अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं सामने रखा जाएगा. अगर प्राधिकरण ने किसानों की समस्याओं को नहीं हल किया तो मेरठ मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मुजरा पार्टी पर छापा, 5 महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार
इस मौके पर गौतम बुद्ध नगर में पहली बार आए मंडल अध्यक्ष का ग्रामवासियों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया. इस मौके पर चौधरी जीवन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मावी, नरेंद्र नागर, बॉबी नागर, पंकज शर्मा, आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा, देवेश शर्मा, रोहित कुमार, जितेंद्र शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, पंडित विशाल हतेवा एवं सैकड़ों किसान शामिल हुए.