
आंदोलनरत किसानों के नेता व प्रसिद्ध पहलवान चौधरी सुखबीर सिंह खलीफा का आरोप है कि यहां के जनप्रतिनिधि, प्राधिकरण के अफसर, जिला प्रशासन व सरकार किसानों (Farmers) की घोर उपेक्षा कर रही है। एक तरफ तो देश में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाने के नाम पर ड्रामा किया जा रहा है तो दूसरी तरफ नोएडा के किसान (Noida Farmers) भूखे प्यासे 3 महीने से भी अधिक समय से प्राधिकरण के गेट पर पड़े हैं। किंतु उनकी जायज मांगे सुनने वाला तक कोई नहीं है।
UP News: आज शाम योगी आदित्यनाथ का रोड शो
उनका कहना है कि यदि उनकी मांगे नाजायज हैं तो प्राधिकरण के अफसर व सरकार के लोग साफ-साफ बता दें कि उनकी मांगे नाजायज (ILLIGAL) हैं। मांगों को सही भी कहा जाता है और उन्हें पूरा करने को भी अफसर तैयार नहीं है। ऐसे में किसानों के सामने शहीद (Martyr) होने के अलावा कोई चारा नहीं है।
इसी प्रकार युवा किसान नेता अशोक चौहान का कहना है कि किसान अपने अस्तित्व को बचाने व आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। अब किसानों ने तय कर लिया है कि चाहे कितनी भी शहादत (Martyrdom) देनी पड़े किंतु वे अपनी मांगें पूरी हुए बिना आंदोलन वापस नहीं लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यहां जनप्रतिनिधि तमाम योजनाओं का ढोल पीट रहे हैं किंतु किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में किसान इस बार के चुनाव में इन नेताओं को भी सबक सिखा देंगे।