Noida : नोएडा । 9 वर्षीय बच्ची के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल (Video viral) होने के बाद पुलिस (Police) हरकत में आ गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना सेक्टर-113 (Sector 113) पुलिस ने उसकी मां (Mother) के खिलाफ मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला ने दो माह पूर्व (Two Months Ago) ही बच्ची को गोद (Lap) लिया था।
बुधवार को एक शख्स ने नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग कर एक (9 वर्षीय) बच्ची का वीडियो और फोटो पोस्ट किए थे। वीडियो में बच्ची अपनी मां द्वारा मारपीट करने तथा उससे बचाए जाने की गुहार लगा रही थी।
एडीसीपी रणविजय सिंह (ADCP Ranvijay Singh) ने बताया कि वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि है मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रही 9 वर्षीय बच्ची को सेक्टर-74 के केपटाउन में रहने वाली नेहा गुप्ता ने दो माह पूर्व ही गोद लिया था। नेहा गुप्ता का करीब 4 साल पहले अपने पति से तलाक हो चुका है और वह अकेली रहती है। महिला कपड़ों की ट्रेडिंग का कार्य करती है।
एडीसीपी (ADCP Ranvijay Singh) ने बताया कि वीडियो के आधार पर नेहा गुप्ता (Neha Gupta) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के पश्चात नेहा गुप्ता को थाने पर तलब कर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने बच्ची के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पढ़ाई व उसके व्यवहार को सुधारने के लिए ही उसने उसकी पिटाई की थी। एडीसीपी ने बताया कि बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमीशन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में बच्ची के शरीर पर कई घाव दिख रहे हैं। बच्ची ने पिटाई करने के साथ-साथ काटने का भी आरोप अपनी मां पर लगाया है।