Noida : उदयपुर के तालिबानियों का वीडियो लाइक करने पर जेल भेजा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:09 AM
Noida : नोएडा । राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में दर्जी की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपियों द्वारा जारी की गई वीडियो को लाइक और उस पर कमेंट करने पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की शिकायत गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस से की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोपी द्वारा फेसबुक (Facebook) पर अपलोड वीडियो पर किए गए कमेंट को लेकर गांव में भी तनाव का माहौल (Tense Atmosphere) है।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ( Police Station Sudhir Kumar) ने बताया कि छपरौली गांव (Chhaprauli Village) के लोगों ने शिकायत की कि गांव के ही आसिफ पुत्र यूनुस ने उदयपुर में हुई तालिबानी घटना की वीडियो को लाइक करते हुए उसके समर्थन में कमेंट किया। इसको लेकर गांव में दो समुदाय के बीच तनाव बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आज आसिफ पुत्र यूनुस को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी का कहना है कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए वहां पुलिस बल तैनात किया गया है और गांव के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।