Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के वाजिदपुर गांव (Wajidpur Village) के श्मशान घाट के बाहर एक नवजात शिशु (Newborn Baby) का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि किसी कुंवारी मां (Virgin Mother) ने लोक लाज के भय से शिशु को यहां फेंक दिया। पुलिस ने नवजात बच्चे के शव (Child's Body) को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह (Police Station Incharge Bhupendra Singh) ने बताया कि बीती शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के श्मशान घाट के बाहर एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। पुलिस आशंका जता रही है कि संभवत किसी कुंवारी मां (Virgin Mother) ने शिशु को जन्म देने के बाद लोक लाज के भय से उसे श्मशान घाट के बाहर फेंक दिया। श्मशान घाट के बाहर बच्चे का शव (Child's Body) मिलने की सूचना पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई व्यक्ति उस कलयुगी मां को कोस रहा था जिसने अपने जिगर के टुकड़े को पैदा होते ही श्मशान घाट के बाहर फेंक दिया।