Noida Metro- तकनीकी खराबी से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
भारत
चेतना मंच
07 Jun 2022 12:21 AM
Noida Metro- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका सेक्टर 21 के बीच ब्लू लाइन पर आज शाम को यात्रियों को तकनीकी खराबी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। शाम 6:00 बजे के बाद पीक आवर में मेट्रो की ब्लू लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 10 से 18 मिनट हो गई। तकनीकी खराबी के कारण अधिकतर मेट्रो स्टेशनों पर शाम के समय यात्रियों की भारी भीड़ लग गई। दो लाइन के अप और डाउन लाइन पर मेट्रो ट्रेन देरी से चल रही थी।