Noida News: एप डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 15 लाख रूपये
भारत
चेतना मंच
12 Mar 2022 07:21 PM
नोएडा (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-49 में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है, कि जालसाज ने उन्हें एप डाउनलोड करने की बात कही, उन्होंने जैसे ही एपलोड किया तो, उनके खाते से जालसाज ने तीन बार में 15 लाख रुपए हड़प लिए, पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जालसाज की तलाश शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-49 के थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सेक्टर 50 में रहने वाली राजकुमारी ने पुलिस को सूचना दी कि उसने आईसीआईसी बैंक के कस्टमर केयर से खाते से संबंधित कोई जानकारी ली। इसके बाद दूसरे नंबर से किसी जालसाज ने उन्हें फोन कर अवगत कराया कि आपको एप भेजा गया है जिसे आप डाउनलोड कर लें। जैसे ही महिला ने उसको डाउनलोड किया तो उनके आईसीआईसी बैंक के खाते से तीन बार में 15 लाख रुपए कट गए।