Noida News: कंपनी की कैंटीन में व्रत का खाना खाने से 40 कर्मी बीमार
hospital noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:59 AM
Noida News: नोएडा. नोएडा (Noida) के थाना इकोटेक- प्रथम क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय की कैंटीन में खाना खाने के बाद 40 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र में एक कार्यालय की कैंटीन में बीती रात कर्मचारियों ने व्रत का खाना खाया था जिसके बाद 40 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि इसमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने कैंटीन के संचालक और कंपनी के लोगों से पूछताछ की है।
Moradabad News: RSS कार्यकर्ताओं का स्वागत करने पर मुस्लिम डॉक्टर की हत्या का फरमान
बताया जा रहा है कि कैंटीन में कुट्टू के आटे की कचोरी और खीर खाने के बाद कर्मचारी बीमार पड़ने लगे. आनन-फानन में कंपनी प्रबंधन और पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ खाद्य विभाग ने आरपी ब्रांड कुट्टू आटा, समा चावल गोल्डन ब्रांड, कुट्टू की कचोरी, खीर और आलू सब्जी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है।