नोएडा न्यूज़ : पीक ऑवर्स में 5 स्टेशनों पर नहीं रूकेगा एक्वा मेट्रो
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:42 AM
नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) के एक्वा मेट्रो अब पीक ऑवर्स के दौरान 5 स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।
एनएमआरसी की उप महाप्रबंधक कॉर्पोरेट (कम्युनिकेशंस) निशा वाधवन ने बताया कि यह आदेश एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने लोगों की शिकायतों तथा सुझावों के बाद जारी किये हैं। उनके मुताबिक अब सेक्टर-144, 145, 146, 147 तथा 148 स्टेशनों पर पीक ऑवर्स के दौरान एक्वा मेट्रो नहीं रूकेगी। वहीं आज से सेक्टर-50, 83, 101 तथा 143 पर सुबह से एक्वा मेट्रो का ठहराव शुरू हो गया है। इससे इन स्टेशनों के यात्रियों को काफी राहत मिली। बता दें कि एनएमआरसी ने 8 फवरी से पीक ऑवर्स के दौरान 10 स्टेशनों पर मेट्रो का ठहराव रोक दिया था।
एनएमआरसी के मुताबिक सोमवार से शुक्रवार तक व्यस्त समय में 10 मिनट के अंतराल में तथा बाकी समय में 15 मिनट के अंतराल में मेट्रो का संचालन होगा। शनिवार तथा रविवार की पूरे दिन 15-15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। सोमवार से शुक्रवार सुबह 8-11 बजे तथा शाम को 5-8 बजे तक फास्ट ट्रेनें चलेंगी।