Noida News : लीजडीड व सबलीज डीड के लिए शिविर 29-30 को
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:56 AM
Noida : नोएडा । सबलीजी भूखंड/भवनों की अपंजीकृत संपत्तियों एवं भवनों की लीजडीड/सबलीजडीड कराएये जाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में 29 व 30 अप्रैल को शिविर का आयोजन होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी सुहास एलवार्ई ने दी।
उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित विभिन्न प्रकार की संपत्तियों यथा आवासीय भूखंड व बिल्डअप हाउसिंग भवन तथा बिल्डर्स/ग्रुप हाउसिंग योजना के तहत आवंटित भूखंडों(बिल्डर्स द्वारा निर्धारित समस्त औपचारिकतायें पूर्ण की गई हो) के सबलीजी भूखंड एवं भवनों की अपंजीकृत संपत्तियों के लिए आगामी 29 अप्रैल व 30 अप्रैल 2022 को लीजडीड/सबलीजडीड कराये जाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के भूतल पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में संबंधित उपनिबंधकों एवं अन्य स्टाफ को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा भी समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि शिविर के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।