नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के कैलाशपुर गांव के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक युवक दादरी में गोलगप्पे बेचने का कार्य करता था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना सूरजपुर के थाना प्रभारी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना दी गई, कि कैलाशपुर के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है।
उक्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पेड़ से उतारा और उसकी पहचान उर्वेश (22वर्ष) पुत्र चंद्रपाल मूलनिवासी घोसाली मौहकाम थाना जुनावई जनपद संभल हाल निवासी दौलत राम कॉलोनी, दादरी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक अपने भाई और भाभी के साथ रहता था और गोलगप्पे बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।