Noida News: नोएडा के सेक्टर 53 के स्पा सेंटर में लगी आग, महिला सहित 2 की मौत
noida news
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:24 PM
Noida News: नोएडा। नोएडा (Noida) के सेक्टर 53 (Noida sector 53) के गिझोड़ गांव में स्थित आशीर्वाद कॉन्पलेक्स में जकोजी के नाम से चल रहे स्पा सेंटर (Spa Centre) में गुरुवार को अचानक आग लग गई। बताया गया कि आग के समय एक महिला और एक पुरुष स्पा सेंटर (Noida Spa Centre Fire) के अंदर ही मौजूद थे। दोनों की ही आग की चपेट में आने से मौत हो गई।
नोएडा पुलिस (Noida Police) ने जानकारी दी है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर 24 के थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आशीर्वाद कॉन्पलेक्स सेक्टर 53 में स्पा सेंटर चलाया जा रहा था। जिसमें अचानक आग लग गई।
PM पर मनमोहन सिंह का निशाना, बोले- बिन बुलाए बिरयानी खाने पहुंचने से नहीं सुधरते रिश्ते
नोएडा पुलिस (Noida News) के अनुसार आग के समय स्पा सेंटर में मौजूद 26 साल की राधा चौहान और 35 साल के अरुण आनंद की मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में आग कैसे लगी, इसकी पुलिस जांच कर रही है।