Noida News : इन्वेस्टर क्लिनिक के निदेशक सहित चार पर धोखाधड़ी का आरोप
Investors Clinic Fraud case: Police will soon reach the owners of Investor Clinic
भारत
चेतना मंच
14 Jul 2022 07:44 PM
Noida : नोएडा । थाना सेक्टर-126 में इन्वेस्टर क्लिनिक के डायरेक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीडि़त का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे दुकान के नाम पर 13 लाख रुपये ले लिए और उन्हें दुकान नहीं दी। शिप्रा सनसिटी इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी अमित बंसल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने एक दुकान खरीदने के लिए सेक्टर-126 स्थित इन्वेस्टर क्लीनिक के डायरेक्टर हनी कत्याल से संपर्क किया था। हनी कत्याल ने उसे एक प्रोजेक्ट में 26 लाख रुपये में बेहतर लोकेशन पर दुकान दिलाने का आश्वासन दिया। एडवांस के रूप में उससे 13 लाख रुपये ले लिए। निर्धारित समय पर जब प्रोजेक्ट शुरू नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर हनी कात्याल, मोहित अरोड़ा, मीनू अरोड़ा व उबेर ने उन्हें किसी अन्य प्रोजेक्ट में दुकान दिलाने का आश्वासन दिया। अमित बंसल का आरोप है कि कई वर्ष बीतने के बाद भी उन्हें ना दुकान मिली और ना ही पैसे वापस मिले। अमित बंसल ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद न्यायालय के निर्देश पर थाना सेक्टर-126 में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।