Noida News : फट्टे की सीट पर एक्वा मेट्रो तक मुफ्त सफर
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:01 PM
Noida : नेएडा । नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच दौड़ रही एक्वा मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री इन दिनों फट्टे (प्लाईवुड) की सीट पर बैठकर मुफ्त सफर कर रहे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए बनाई गई एक्वा मेट्रो लाइन पहले ही कई खामियों के कारण हर वर्ष आर्थिक नुकसान उठा रही है। एक्वा मेट्रो को ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से कनेक्ट न करने के कारण यात्रियों की संख्या एक्वा मेट्रो में उम्मीद से काफी कम है। हालांकि सेक्टर-52 से एक्वा मेट्रो के सेक्टर-51 स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने लगभग 1 दर्जन ई-रिक्शा चलाये हैं। जिन पर बैठकर यात्री मुफ्त में सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन तक जा सकते हैं। लेकिन यहां भी यात्री सुविधाओं को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। इन एक दर्जन ई-रिक्शा में से लगभग आधे ई-रिक्शा में एक तरफ फट्टे (प्लाईवुड) की सीट ही बची है। मजबूरी में यात्रियों को इन्हीं सीट पर बैठकर मेट्रो स्टेशन सेक्टर 51 जाना पड़ता है। जब इस बारे में ई-रिक्शा चालकों से पूछा गया तो उनका जवाब था कि सीटें फटी हुई हैं इनको देखने वाला कोई नहीं है।