Noida News : नहाते समय युवती का वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ा, कमरे से मिला शव
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:11 PM
Noida: नोएडा (चेतना मंच)। इलाहाबास गांव में युवती का नहाते समय अश्लील वीडियो बनाते हुए पकड़े गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव कमरे मे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। चर्चा है कि मारपीट के बाद युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है। वहीं पुलिस इस मामले को आत्महत्या बता रही है।
एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि इलाहाबास गांव में नरेंद्र बैरागी के मकान में किराए पर रहने वाला सुमित सिंह पुत्र बलवीर सिंह मूल रूप से ग्राम मिश्रीपुरी जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है। गुरुवार को वह बाथरूम में नहा रही एक युवती का अश्लील वीडियो बना रहा था। इस दौरान युवती ने उसे वीडियो बनाते देखकर शोर मचा दिया। शोर मचाने पर युवती के पिता नईम व नरेंद्र बैरागी ने सुमित को मौके पर दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने सुमित की पिटाई की और उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। कई घंटे बीतने के बाद भी दोनों आरोपियों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। एडीसीपी ने बताया कि शाम के समय सुमित के दोस्तों के आने पर उन्होंने कमरे का ताला खुलवाया। कमरे में सुमित का शव फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद सुमित के साथियों ने डायल 112 पर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के आधार पर थाना फेज-2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एडीसीपी ने बताया कि इस मामले में नईम व नरेंद्र बैरागी के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है।
वही इलाहाबास गांव में चर्चा है कि मारपीट के बाद सुमित की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये नरेंद्र उर्फ लीले ने 10 वर्ष पहले लोकेश नाम के एक व्यक्ति को चाचूरा नहर में डुबोकर मार दिया था। उस मामले में भी वह जेल गया था। 'लीले' के इस कुकर्म पर पूरे गांव में हो रही है थू-थू।