नोएडा। कस्बा दनकौर के पीर वाला मोहल्ले में रहने वाले एक( 45 वर्षीय) व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति शराब के नशे में बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना दनकौर के थाना प्रभारी अरविंद कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा दनकौर के पीर वाला मोहल्ला में जयप्रकाश (45 वर्ष) पुत्र सावंती मूलनिवासी हाथरस अपनी बहन के यहां रह कर मजदूरी कर रहा था। रात्रि में उसने शराब पी और वह छत से गिरकर घायल हो गया। उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।