Noida News : डीएमआरसी के तर्ज पर एनएमआरसी बनाएगा म्यूजियम
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 03:09 PM
Noida : नोएडा। नोएडा मेट्रों रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) सेक्टर-137 में करीब 250 वर्गमीटर में म्यूजियम बनाएगा। यह म्यूजियम डीएमआरसी की तर्ज पर होगा। इस म्यूजियम में नोएडा के विकास व इतिहास की जानकारी दी जाएगी। मेट्रो आने से पहले नोएडा शहर कैसा था, इसके बाद क्या-क्या बदलाव हुए साथ में मेट्रो की इंजन, उसके कोच इन सब की जानकारी म्यूजियम में दी जाएगी। यह म्यूजियम 200 से 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। एनएमआरसी ने म्यूजियम का डिजाइन बनाने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया है।
एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि यह म्यूजियम एनएमआरसी का इतिहास तस्वीरों के जरिए दिखाएगा। म्यूजियम दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर बनाए हुए म्यूजियम जैसा होगा। जहां मेट्रो से जुड़ी सारी जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। इस म्यूजियम में नोएडा मेट्रो के साथ दिल्ली मेट्रो की शुरुआत से भी जुड़ी सभी जानकारी। दुनिया भर के अलावा भारत के दूसरे शहरों में चल रहे मेट्रो के इतिहास को भी यहां तस्वीरों के जरिए दिखाया जाएगा।
नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) अपने मुसाफिरों की संख्या बढऩे के साथ अब उनके खानपान और मनोरंजन का ध्यान भी रखने लगा है। नोएडा के मेट्रो स्टेशन पर लाइव एफएम चैनल रेडियो सिटी की शुरुआत की गई और अब प्रदेश में पहला मेट्रो कोच रेस्टोरेंट खोलने जा रही है। इसमें बैठकर मेट्रो की जानकरी ले सकते है और परिवार के साथ पार्टी भी कर सकते है।
रेस्टोरेंट के लिए सेक्टर-137 में 300 वर्गमीटर का स्थान रिजर्व कर दिया गया है। यहां नोएडा डिपो में खड़े मेट्रो कोच को रखा जाएगा। इसे अंदर से भले ही रेस्टोरेंट का रूप दिया जाए। लेकिन सिटिंग अरेंजमेंट में कोई बदलवा नहीं होगा। मेट्रो की सीटे जैसी है वैसी ही रहेंगी इंटीरियर में बदलाव नहीं किया जाएगा। बल्कि इसे ही रेस्टोरेंट की शकल दी जाएगी।
कोच में एंट्री करने से पहले जैसे स्टेशन पर एनाउंसमेंट होता है ठीक उसी तरह एनाउंसमेंट होगा। इसके लिए एनएमआरसी ने रिक्यूव्स ऑफ प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है। यानी कंपनियों से आवेदन मांगे गए है। ज्यादा रेवन्यू देने वाली कंपनी को मेट्रो कोच में रेस्टोरेंट बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
रेस्टोरेंट में ये होगा खास :
रेस्टोरेंट में कम से कम 50 लोगों के बैठने का स्थान।
इंटीरियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होने से लगेगा आप कोच में है सफर कर रहे है।
कोच में भोजन सर्व करने वाले भी मेट्रो की ड्रेस में होंगे।