
इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का नंबर 18004192211 है। कोविड (Noida Corona News) से जुड़ी किसी भी जानकारी या मदद के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इस दौरान एडीएम (भू अध्याप्ति) बलराम सिंह व कमांड सेंटर के इंचार्ज भी मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अफसर ने जिले की निगरानी समितियों, नगर और क्षेत्र पंचायतों, नगरपालिका परिषद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के प्रतिनिधियों से तैयारियों पर जानकारी ली। उन्होंने निगरानी समितियों के सदस्यों, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, ग्राम प्रधानों से भी बातचीत की। हर निगरानी समिति के पास कम से कम दो मेडिसिन किट उपलब्ध रहने के निर्देश दिए।
नरेंद्र भूषण ने दादरी, बिसरख, जेवर, बिलासपुर, जहांगीरपुर व दनकौर के पंचायत अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कोराना टीका न लगवाने वालों की पहचान कर टीका लगवाने के निर्देश दिए। नोडल अफसर ने सभी लोगों को पहली व दूसरी डोज लगाने और वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए। सभी निगरानी समितियों का व्हाट्स एप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह भी बैठक में शामिल रहे।