Noida News: पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच मुठभेड़, 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार
Noida News: Manager behind bars who defrauded Samsung of crores
भारत
चेतना मंच
11 Apr 2022 04:11 PM
Noida News: थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस ने बाद पुलिस मुठभेड़ तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार (2 लुटेरे घायल) किया है। कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की 2 मोटरसाइकिल एवं 3 तमंचा देसी 315 बोर मैं जिंदा व खोखा कारतूस बरामद।
आज प्रात समय करीब 07.05 बजे थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस की दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन डीएलएफ मॉल के सामने नाले के किनारे अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई।
बाद पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी रियान उर्फ मोना पुत्र मुस्ताक उर्फ मुस्तफा निवासी ग्राम कमालपुर थाना कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर, दूसरा अपराधी विकास पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मकान नंबर 422 न्यू कृष्णा नगर थाना विजय नगर गाजियाबाद और तीसरा अपराधी चमन पुत्र इंद्रजीत इंद्रजीत सिंह निवासी ग्राम शिवाली थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर हाल पता गुर्जर कॉलोनी कस्बा व थाना कासना गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।
>> ये भी पढ़े:- Corona XE Variant: मुंबई में मिला कोरोना के XE वैरिएंट का दूसरा मरीज़
इन अपराधियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था, आत्मरक्षा के उद्देश्य से की गई पुलिस फायरिंग में शातिर अपराधी रियान उर्फ मोना एवं विकास गोली लगने से घायल हो गए जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
इस दौरानी मुठभेड़ इनके 2 अन्य साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारअभियुक्तों के कब्जे से लूटा हुआ 1 मोबाइल फोन तथा चोरी की 2 मोटर साइकिल और बिना नंबर 1-केटीएम, 2-अपाचे एवं तीन तमंचे देसी 315 बोर मय चार जिंदा व 3 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार हुये अपराधियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन इनके द्वारा सेक्टर 29 से लूटा गया था तथा बरामद मोटर साइकिल केटीएम वेनिस मॉल के पास से चोरी की गई थी। तथा अपाचे मोटर साइकिल इनके द्वारा कवि नगर गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थी।
उस उक्त अपराधी पहले मोटरसाइकिल की चोरी करते हैं इसके बाद इन्हीं चोरी की गई मोटरसाइकिलों का प्रयोग मोबाइल फोन व चेन छीनने की घटनाओं में प्रयोग करते हैं। गिरफ्तार अपराधी शातिर लुटेरे हैं, आपराधिक इतिहास की एवं अन्य जानकारी की जा रही है।
>> ये भी पढ़े:- Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना ये तीनों डेवलपमेंट अथॉरिटी इस साल खर्च करेंगी 15 हजार करोड़ रुपए
Noida News: गिरफ्तार अपराधियों का विवरण-
रियान उर्फ मोना पुत्र मुस्ताक उर्फ मुस्तफा निवासी ग्राम कमालपुर थाना कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर (घायल)
विकास पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी मकान नंबर 422 न्यू कृष्णा नगर थाना विजय नगर गाजियाबाद (घायल)
चमन पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी ग्राम शिवाली थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर हाल पता गुर्जर कॉलोनी कस्बा व थाना कासना गौतमबुद्धनगर
बरामदगी का विवरण-
एक मोबाइल फोन लूटा हुआ।
एक मोटरसाइकिल केटीएम बिना नंबर चोरी की।
एक मोटरसाइकिल अपाचे बिना नंबर चोरी की।
3 तमंचा 315 बोर नाजायज मय चार जिंदा व 3 खोखा कारतूस