Noida News : 91वें बलिदान दिवस पर,भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू को किया नमन
भारत
चेतना मंच
23 Mar 2022 08:15 PM
Noida News : नोएडा । 91वें बलिदान दिवस पर आज नोएडा के नलगढ़ा गांव के पास सेक्टर-150 में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पर आज आजादी के परवाने शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरू को याद किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन तथा नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सर्व प्रथम शहीद भगत सिंह पार्क में प्रात: 10.00 बजे तीनों शहीद आजादी के क्रांतिकारी दीवाने शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरू की याद में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया
गया। इसके बाद उनके चित्रों पर सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद प्रख्यात रागिनी गायक ब्रहमपाल नागर तथा उनकी टीम द्वारा देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत रागिनी प्रस्तुत की गई। इस दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के जीवन से जुड़ी घटनाओं से संबंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर सैकड़ों क्षेत्रवासी के अलावा नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ0 कुशलपाल, महासचिव कपिल शर्मा, एनईए के महासचिव वी.के. सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड़, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, मो. इरशाद, राजेन्द्र सिंघल, कोषाध्यक्ष शरद चंद जैन, सहकोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा, आलोक गुप्ता, कमल कुमार, राहुल नैयर, राजन खुराना, मयंक गुप्ता, गुरेन्द्र बंसल तथा नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के कई पदाधिकारी शामिल थे।