
Noida news : खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida news) से है। समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू में सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर धरना दिया। आरोप है कि इस दौरान बिल्डर ने कुछ असमाजिक तत्वों का सहारा लेकर धरना दे रहे लोगों पर हमला किया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस चौकी तक पैदल मार्च भी निकाला।
जानकारी के अनुसार नोएडा स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू बिल्डर की मनमानी के खिलाफ आज समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के निवासियों ने सोसाइटी में एक शांतिपूर्वक धरने का आयोजन किया था, जिसके बाद समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू कि बिल्डर ने कुछ असमाजिक तत्वों को बुलाकर सोसायटी के लोगों पर हमला किया। हमले के बाद आप सोसाइटी के निवासी चेरी काउंटी पुलिस चौकी तक पैदल मार्च कर चौकी पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू के बिल्डर दिनेश गुप्ता मनमाने तरीके से मेंटेनेंस की कीमत और डीजी के रेट 30 रुपये प्रति केवी कर दिया, जिसका आज सोसायटी के लोगों ने विरोध किया। साथ ही ही खराब मेंटेनेंस से परेशान होकर लोगों ने कई बार स्टेट मैनेजर अनमोल और रोबिन को शिकायत की, लेकिन लगातार इनकी मनमानी साफ देखने को मिल रही थी, जिसके बाद आज धरने का आयोजन किया गया था।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिस समय वह प्रदर्शन कर रहे थे, उस समय कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर उन पर हमला किया और प्रदर्शन न करने का दबाव बनाया। जिसके बाद सोसाइट के लोगों ने पुलिस चौकी तक पैदल मार्च निकाल कर पुलिस से मामले की शिकायत की।