नोएडा। कल भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा का नोएडा में आगमन होगा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा विशेष तौर पर शामिल रहेंगे। इस यात्रा की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। यह जानकारी भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने दी। इस यात्रा में 800 मोटर साइकल, गाडिय़ाँ और ओपन गाडिय़ों की व्यवस्था रहेगी और जगह जगह विशेष स्वागत द्वार भी बनाए जाएँगे जहाँ विश्वास यात्रा रथ का स्वागत होगा।
उन्होंने बताया कि विकास यात्रा सेक्टर 55 -57 रेडिशन होटल से शुरू होगी तथा सेक्टर-12, 22 चौराहा, मेट्रो हॉस्पिटल, शिवानी फ़र्निचर चौराहा सेक्टर-10, हरौला सेक्टर-5, अट्टापीर सेक्टर 27, सेक्टर-18, मेट्रो स्टेशन, छलेरा सेक्टर 37, स्टर्लिंग हाजीपुर, महर्षिनगर, सेक्टर-110, नगला गाँव से सामने से होते हुए कुलेसरा पर समाप्त होगी। कल वहाँ से ग्रेटर नोएडा को आगे बढ़ जाएगी।
बैठक में इस महत्वपूर्ण मीटिंग में महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विमला बाथम, दिल्ली प्रदेश में प्रवक्ता शुभेंदु अधिकारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, नॉएडा प्रभारी बसंत त्यागी, विधानसभा प्रभारी अशोक मोंगा, नॉएडा के जि़लाध्यक्ष मनोज गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर के साथ सभी जि़ले के पदाधिकारी भी रहे।