Noida News : नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया रेप !
rape
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:32 PM
Noida : नोएड़ा । नौकरी दिलाने का झांसा देकर गा्रम शहदरा निवासी एक महिला के साथ बलात्कार करने तथा पीडि़ता का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला ने डीसीपी (महिला सुरक्षा) श्रीमती वृंदा शुक्ला से इस मामले में शिकायत की है।
दिल्ली के बाटला हाउस की मूल निवासी (हाल पता शहदरा) ने अपनी शिकायत में कहा है कि नौकरी की तलाश में वह सेक्टर-142 आई थी। नौकरी के चक्कर में उन्होंने गांव शाहदरा में ही किराये का कमरा लेने का प्रयास किया। उन्होंने शाहदरा बाजार से जनाकारी लेकर पवन भाटी नामक व्यक्ति से संपर्क किया और कमरे के लिए एक हजार रूपए एडवांस दिये।
पीडि़ता का कहना है कि एक दिन पवन भाटी का फोन आया कि वह उनकी नौकरी लगवा सकता है। इसलिए जल्द शहदरा आ जाएं। जब वह सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन पर पहुंची तो पवन भाटी के साथ कार में संदीप भाटी नामक एक और व्यक्ति मिला। दोनों पीडि़ता को झांसा देकर कार से सुनसान जगह ले गए और बलात्कार किया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि हथियार की नोंक पर बलात्कार करने के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है। पीडि़ता ने शिकायत में कहा है कि बदमानी के डर से वह पिछले एक माह से यह पीड़ा झेल रही है।