Noida : नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-48 ,47 रेड लाइट के पास दोपहर करीब 1:00 बजे स्कूटी सवार एक युवक को तेज रफ्तार दौड़ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गयी। जबकि बस चालक बस लेकर फरार हो गया।
थाना सेक्टर-49 के थाना प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि सेक्टर 47- 48 रेड लाइट के पास दोपहर करीब 1:00 बजे 22 वर्षीय एक युवक स्कूटी से जा रहा था, तभी पीली स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रशांत उर्फ प्रिंस पुत्र परमवीर लोहिया ग्राम गेझा सेक्टर 93 के रूप में हुई है ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर बस की पहचान में जुटी हुई है।