Noida News : सांसद की सुरक्षा में लगी स्कॉर्पियो चोरी
भारत
RP Raghuvanshi
13 Apr 2022 06:32 PM
जगदीश शर्मा
Noida: नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल से सांसद डॉ महेश शर्मा की सुरक्षा में लगी एक स्कॉर्पियो चोरी हो गई। मामले को पुलिस ने दबाए रखा। अब पुलिस ने स्कॉर्पियो के साथ स्कॉर्पियो के ड्राइवर को ही गिरफ्तार किया है। जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। गाड़ी को उसका ड्राइवर ही अपने साथी के साथ चोरी कर ले गया था।
थाना सेक्टर-20 के थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल से गौतमबुद्घनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों के लिए स्कॉर्पियो कार को 5 अप्रैल की रात्रि अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। चोरी के मामले में ड्राइवर रमेश यादव निवासी प्रतापगढ़ को निठारी के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई स्कॉर्पियो कास बरामद की गयी है। पकड़ा गया ड्राइवर सांसद की सुरक्षा में तैनात रहने वाली स्कॉर्पियो का ड्राइवर था, जबकि उसका साथी राकेश बहादुर सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सुरक्षा में चूक पर उठेे सवाल
गौतमबुद्घनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्कॉर्पियो को उसका ड्राइवर रमेश यादव निवासी प्रतापगढ़ अपने साथी राकेश बहादुर सिंह के साथ चोरी कर ले गया था। जबकि जहां सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल से गाड़ी चोरी हुई थी। वहां अस्पताल की सुरक्षा में गार्ड तैनात रहते हैं। ऐसे में सांसद की सुरक्षा में तैनात गाड़ी के चोरी होने को सांसद की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।