Noida: नोएडा। शहर में कही से भी मोबाइल एप के जरिए पार्किंग की बुकिंग की जा सकेगी। ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा। भुगतान के लिए जल्द ही एप को यूपीआई से भी जोड़ दिया जाएगा। आज नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने सेक्टर छह स्थित प्रशासनिक कार्यालय में इस ऐप को लांच किया।
गूगल मैप के जरिए पार्किंग तक पहुंचना भी आसान हो सकेगा। इस एप को नोएडा अथॉरिटी स्मार्ट नाम दिया गया है। ट्रॉयल बेस के बाद इसे आज बुधवार को लांच किया गया है। एप को गूगल एप से डाउनलोड किया जा सकेगा।
गूगल प्ले स्टोर के जरिए एप डाउनलोड करे। ओपन करने के बाद मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। वेरिफकेशन कोड डालने के बाद एप में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद आपको व्हीक्ल एड करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि कार और बाइक दोनों ही प्रकार के व्हीकल को इस एप में एड किया जा सकता है। इसके लिए बस गाड़ी नंबर, मॉडल बताना होगा। एक बार में चार गाडिय़ों को एड किया जा सकता है। यानी एड की गई किसी भी गाड़ी के लिए पार्किंग बुकिंग की जा सकती है।
एप से बुकिंग करने के बाद पेमंट करते ही एक बार कोड जनरेट होगा। इस बार कोड को पार्किंग में स्कैन करना होगा। इसके बाद पार्किंग में प्रवेश मिल जाएगा। यदि यहां तय समय से अधिक का समय होता है तो वहीं पर आपको अतिरिक्त पैसा देना होगा।
पहले चरण में इन पार्किंग को गया जोड़ास्थान क्षमता खर्च
सेक्टर-38ए 7000 वाहन 580 करोड़
सेक्टर-एक 534 वाहन 47 करोड़
सेक्टर-तीन 565 वाहन 62 करोड़
सेक्टर-पांच 262 वाहन 32 करोड़
सेक्टर-18 3000 वाहन 243 करोड
सेक्टर-16ए 1292 वाहन 110 करोड़
नोट : दूसरे चरण में सरफेस पर्किंग को भी कर सकेंगे।