नोएडा/दादरी/जेवर। इस बार गौतमबुद्घनगर जनपद में बेशक तीनों सीटों पर भाजपा की पुनर्वापसी हुई है। लेकिन समाजवादी पार्टी के वोट प्रतिशत में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिली है।
दादरी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार भाटी को 79850 वोट यानी 22.57 फीसद वोट मिले जो पूर्व वर्षों के वोट प्रतिशत से काफी अधिक हैं। वर्ष 2017 में सपा -कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी समीर भाटी को 39,975 यानी 15.11 फीसद वोट मिले थे। वर्ष 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार भाटी को 23191 यानी 11.3 प्रतिशत वोट मिले थे।
इसी तरह जवर विधानसभा क्षेत्र में इस बार समाजवादी पार्टी- राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को 60890 यानी 26.25 प्रतिशत वोट मिले हैं। वर्ष 2017 में यहां सपा तथा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी नरेंद्र नागर को 13239 यानी 6.3 फ़ीसदी वोट मिले थे। वर्ष 2012 के चुनाव में सपा के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह भाटी को 35166 यानी 19.7 प्रतिशत वोट मिले थे।
इसी तरह नोएडा विधानसभा क्षेत्र में इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी को 62806 वोट मिले हैं। वर्ष-2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी को 58401 वोट मिले थे। वर्ष-2014 के मध्यावधि चुनाव में सपा प्रत्याशी काजल शर्मा को 41481 वोट मिले थे। वहीं वर्ष-2012 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी को 42071 वोट मिले थे। पार्टी के अध्यक्ष इसे प्रत्याशी की मेहनत के साथ-साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल फल मान रहे हैं। उनका दावा है कि इस बार शहर में भी सपा को अच्छे खासे वोट मिले हैं।