नोएडा। थाना दादरी पुलिस व स्थानीय व्यक्ति के सहयोग से जनपद गाजियाबाद से रास्ता भटककर आये (8 वर्षीय) बच्चे को सकुशल माता पिता के सुपुर्द किया गया।
थाना दादरी क्षेत्र के अन्तर्गत नई बस्ती बैरगपुर के पास से एक (8 वर्षीय) का बच्चा मय साइकिल के घूमता हुआ स्थानीय व्यक्ति कुलदीप भाटी को मिला, जो देखने से परेशान महसूस हो रहा था। कुलदीप भाटी द्वारा तत्काल दादरी पुलिस को सूचना दी। सादा वस्त्रों मे दादरी पुलिस ने जाकर जिससे प्रेम पूर्वक बातचीत कर जानकारी की गई बच्चे ने बताया कि मेरा घर नूरनगर सिहानी गेट गाजियाबाद में रहते हैं और बताया कि मैं कक्षा 1 का छात्र हूं। मेरे स्कूल का नाम आविष्कार है मैं घर से दिन में 1:00 बजे निकला था तथा रास्ता भटक कर यहां आ गया हूं, मेरे पास मेरे घर के कोई मोबाइल नंबर नहीं है।
इस सूचना को जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट व थाना नंद ग्राम को नोट कराया गया व जानकारी की गई की क्या इस संबंध में कोई गुमशुदगी आपके यहां दर्ज हुई है। परंतु इस बच्चे के संबंध में कोई सूचना किसी थाना चौकी पर नहीं पाई गई। इसके उपरांत दादरी पुलिस द्वारा जनता व सोशल मीडिया का सहयोग लेते हुए प्रचार-प्रसार कराया गया जिससे कुछ घंटों के अंदर ही बच्चे के माता-पिता तक सूचना कराई गई एवं माता-पिता को बुलाकर बच्चे को सकुशल मय साइकिल के सुपुर्द किया गया।
बच्चे को पाकर माता पिता द्वारा नोएडा पुलिस व कुलदीप भाटी का ह्दय से धन्यवाद किया।