Noida News: ग्रेटर नोएडा से गुजरने वाली मुगलकालीन सड़क आज हो जाएगी बंद! ये है वजह
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:42 AM
Noida News: नोएडा: आज ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से होकर गुजरने वाली सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। लोगों का दावा है कि यह मुगलकालीन सड़क है। वैसे तो इस सड़क को जेवर, झाजर और सिकंदराबाद रोड भी कहा जाता है। लेकिन असली वजह यह है कि जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के चलते इस सड़क को बंद किया जा रहा है।
वजह है सड़क का 4 किमी का हिस्सा जेवर एयरपोर्ट के निर्माण क्षेत्र में आ रहा है। जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। वही सड़क बंद होने से 20 गांवों समेत बाहर से आने वाले वाहनों का जेवर से संपर्क टूट जाएगा। हालांकि संबंधित विभागों ने वैकल्पिक रोड की तलाश कर ली है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) सड़क (Noida News) बनवाने का काम करेगी। लेकिन सड़क बंद करने की मुनादी दिसम्बर 2021 में ही पिटवा दी गई थी। वही दूर-दूर तक सड़क बंद होने के बोर्ड भी लगवा दिए गए हैं।
हाइवे बंद होने से किन लोगों होगी सबसे ज्यादा परेशानी ?
दरअसल मुगलकालीन सड़क को अब जेवर-बुलंदशहर हाइवे के नाम से जाना जाने लगा हैं। जो 21 फरवरी से बंद हो जाएगा। इस दौरान हरियाणा और राजस्थान की ओर से बुलंदशहर, सिकंदराबाद आने-जाने वाले वाहन चालक और झाजर से जेवर तक इस हाइवे पर पड़ने वाले कलुपूरा, जौनचाना, आकलपुर, बीरमपुर, मुढरह, रन्हेरा, कुरैब आदि गांव के लोगों को भी हाइवे बंद होने की परेशानी उठानी पड़ेगी। वहीं इन गांवों का जेवर से सीधा संपर्क भी खत्म हो जाएगा। जिसके चलते लोग काफी परेशान भी हैं।
UP Election: तीसरे चरण की वोटिंग से किस पार्टी को होगा फायदा, किसे लगेगा झटका?जानिए मुगलकालीन रोड का कौन सा हिस्सा होगा बंद ?
आपको बता दें कि जेवर-बुलंदशहर हाइवे में पड़ने वाले अलीगढ़ के हामिदपुर से जेवर, ककोड़ के करीब 4 किमी हिस्से को 21 फरवरी को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन पहले हाइवे का यह हिस्सा नवंबर-दिसम्बर को बंद होना था। लेकिन जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के चलते ऐसा नहीं किया गया था। वही कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया था। जिसके बाद कार्यक्रम में आने वाली भीड़ के चलते रोड को बंद नहीं किया गया था।