Noida News: मामा की स्कूटी पर दो सगे भाई करते थे लूटपाट
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:53 AM
नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार होकर लूटपाट करने वाले दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट में प्रयोग की जा रही स्कूटी एवं लूटी गई मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तों ने कई लूटपाट की घटनाएं करना स्वीकार किया है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-24 के थाना प्रभारी ज्ञान सिंह तथा उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने पकड़े गए लुटेरों के नाम गौरव दत्त पुत्र महेश दत्त निवासी अल्मोड़ा हाल पता नयाबांस सेक्टर-15 तथा उसका भाई विनीत दत्त पुत्र महेश दत्त को गिरफ्तार किया। दोनों सगे भाई हैं और अपने मामा की स्कूटी पर सवार होकर लूटपाट की घटनाएं कर रहे थे।
पुलिस ने उनके पास से गाजियाबाद से लूटी गई एक मोटरसाइकिल तथा एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और लूट में प्रयोग की जा स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने कई लूटपाट की घटनाएं करना कबूल किया है। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।